वाराणसी, अप्रैल 8 -- जक्खिनी/वाराणसी। डीएम एस. राजलिंगम ने सोमवार को आराजीलाइन विकासखंड के पनियरा गांव का औचक निरीक्षण किया। गांव को आदर्श बनाने के लिए उन्होंने अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली और सुझाव भी मांगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को योजनाओं से जोड़कर आदर्श बनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों से तीस अप्रैल तक सर्वे रिपोर्ट तलब की है। बीडीओ और पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत स्तर पर गठित होने वाली समितियों का गठन करने और सभी का रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत दर्ज करने के लिए सचिव को रजिस्टर बनाने और उसमें शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, निस्तारण और फीडबैक आदि अवश्य दर्ज करने के लिए कहा। तहसीलदार औऱ लेखपाल को नाली, सड़क, चकरोड, खलिहान और तालाब आदि की अतिक्रमण वाली भूमि का सर्वे कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने की जिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.