आगरा, फरवरी 5 -- पटियाली तहसील, ब्लॉक के कार्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम प्रणय सिंह ने लेखाकार का स्थानांतरण कासगंज होने के बाद भी चार्ज नहीं सौंपने पर नाराजगी जताई है। पटियाली से लेखाकार का स्थानांतरण कासगंज हो चुका है। उसके बाबजूद भी लेखाकार ने पटियाली का चार्ज नहीं सौंपा है। गुरूवार को डीएम प्रणय सिंह पटियाली तहसील व ब्लाक का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि लेखाकार फीरोज अहमद का स्थानांतरण कासगंज हो गया लेकिन उन्होंने पटियाली का चार्ज नहीं छोड़ा। डीएम ने फरोज को तत्काल पटियाली का चार्ज सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा पत्रावलियों के समुचित संधारण के लिए अधिकारियों से कहा है। शिकायत बाबू की शिकायत पंजिका अद्यतन नहीं होने पर व लेखाकार ...