उरई, दिसम्बर 14 -- रामपुरा। विकास खण्ड रामपुरा की ग्राम पंचायत पचोखरा में रविवार को डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण कर गाँव के तालाब की स्थिति जानी। शासन की योजनाओं के अंतर्गत रविवार को डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड रामपुरा के अंतर्गत पक्षी विहार बनाने को लेकर ग्राम पंचायत पचोखरा में जाजेपुरा रोड़ पर स्थित तालाब का निरीक्षण किया वहीं गाँव मे डीएम के पहुँचने पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गये। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सरकारी आवास, शौचालय, पक्की सड़कें व मनरेगा के बारे में जानकारी ली। वही कुछ गाँव के मजदूरों ने कहा कि साहब गाँव मे मनरेगा के अंतर्गत बहुत ही कम मजदूरी मिल पा रही हैं। वही जिलाधिकारी ने बीडीओ गजेन्द्र प्रताप सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों को नियमित मजदूरी के साथ नियमित भुगतान मिलना चाहिए। तालाब के निरिक्षण ...