उरई, दिसम्बर 23 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने खण्ड विकास महेवा के ग्राम नूरपुर पहुंचकर चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने गांव की गली-गली घूमकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। गांव में पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला जब प्रशासन खुद लोगों के द्वार तक पहुंचा और उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुना। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गलियों में कीचड़ हो जाता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बीडीओ को मौके पर ही निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल कर प्रॉपर ड्रेनेज सिस्टम कराया ...