पीलीभीत, सितम्बर 29 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने उप्र मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट संघ जनपद पीलीभीत के शपथ समारोह कार्यक्रम में पदाधिकारी को शपथ दिलाई। संघ का चुनाव 24 अगस्त को कराया जा चुका है। इसमें अध्यक्ष छेदालाल, शोभित सक्सेना जिला मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमा गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश वर्मा, संयुक्त मंत्री संजीव कुमार सक्सेना, संगठन मंत्री अतुल कुमार, कोषाध्यक्ष प्रियांशु पांडेय, संप्रेक्षक शशिबाला एवं सांस्कृतिक क्रीडा पद पर विवेक कुमार शर्मा नामित किये गए है। डीएम ने संघ के नामित पदाधिकारी को कर्तव्यों/दायित्व का पालन करने को कहा। मुख्य अतिथि डीएम को जनपद की पहचान बांसुरी भेंट की। इस दौरान एडीएम न्यायिक और सिटी मजिस्ट्रेट रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.