बुलंदशहर, मई 25 -- पालिका द्वारा नगरवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराए जाने के लिए पुनर्गठन पेयजल योजना के अंतर्गत 50 लाख से अधिक की लागत से पानी की टंकी सहित पेयजल लाइन डालने का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति ने बनाई जा रही पानी की टंकी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। जल निगम द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा इस परियोजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस योजना में ओवर हैड टैंक, नलकूप, वितरण प्रणाली, राइजिंग मेन, गृह संयोजन, रिचार्ज यूनिट, स्काडा ऑटोमेशन एवं मरम्मत कार्य के कार्य कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने पेयजल योजना के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति हेतु कार्य को समयावधि में कराया जाए। गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.