जौनपुर, दिसम्बर 30 -- जौनपुर, संवाददाता। निर्माणाधीन नवीन कारागार का निरीक्षण मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया। उन्होंने अवसंरचना मॉडल और निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान महिला बैरक, पुरुष बैरक और हाई सिक्योरिटी बैरक सहित अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और कहा कि कार्य में केवल मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर और निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से संवाद कर ठंड को देखते हुए कंबल वितरित किए। जिलाधिकारी ने बताया कि एक्सईएन ने आश्वासन दिया है कि कार्य निर्धारित समय पर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था से कह कि श्रमिकों को किसी भी प्रकार की असु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.