दरभंगा, सितम्बर 23 -- दरभंगा। डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के क्रम में बाजार समिति, शिवधारा परिसर स्थित वज्रगृह, मतगणना केंद्र एवं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने एवं निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, विद्युत आपूर्ति की स्थिति तथा आपदा प्रबंधन संबंधी उपायों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र एवं डिस्पैच सेंटर में व्यवस्थित प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.