मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने शीतलहरी के दृष्टिगत रविवार की देर रात्रि रेलवे स्टेशन और रेन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रेन बसेरे की सभी व्यवस्थाओं का परखा और संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए। डीएम ने रेलवे के स्टेशन मास्टर, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी से भी वार्ता करते हुए स्थापित रैन बसेरे की सूचना देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे की सूचना रेलवे के अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से प्रसारित की जाए ताकि कोई व्यक्ति खुले में ना होने पाए। इसके अतिरिक्त रेलवे प्रशासन के अधिकारीगणों से यह भी अपेक्षा की गई कि यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता पाया जाता है, तो उसे नजदीकी रैन बसेरे में पहुंचाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.