श्रावस्ती, फरवरी 21 -- श्रावस्ती, संवाददाता। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने शनिवार को जमुनहा तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार में जाकर राजस्व रिकार्डों के बस्तों का निरीक्षण करके सभी रिकार्ड व्यवस्थित रखने व सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, लेखपाल अनुभाग, रजिस्टार, कानूनगो अनुभाग, रिकार्ड रूम, संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने नजारत अनुभाग में स्थायी अग्रिम पंजिका, कैदियों व गवाहों के खुराक धन की प्राप्ति और शुल्क पंजिका, व्यक्तिगत धनराशि के रूप में लिया गया शुल्क, बिक्री अभिदान पंजिका, राजकीय कोष पंजिका, न्यायालय सम्पत्ति बिक्री पंजिका, आय व व्यय पंजिका, शिकायत पंजिका, डाक टिकटों का लेखा एवं तामीला पंजिका आदि की जांच की। उन्होंने एसडीएम को ...