मिर्जापुर, फरवरी 2 -- मिर्ज़ापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने सीखड़ स्थित नवचेतना एफपीओ का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने जागृति स्वयं सहायता समूह और नवचेतना के समन्वय से स्थापित आधुनिक मिल्क आउटलेट व कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया। डीएम ने केंद्र पर पांच मीट्रिक टन क्षमता के कोल्ड स्टोरेज का भी लोकार्पण किया। इस कोल्ड स्टोरेज की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी। किसान टमाटर और मिर्च जैसी जल्दी खराब होने वाली फसलों की 'शेल्फ लाइफ' (भंडारण क्षमता) बढ़ जाएगी। इससे किसानों को बाजार में बेहतर दाम मिल सकेंगा। डीएम ने कहा कि जिला उद्यान अधिकारी के सहयोग से निर्मित यह कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वर्मीकम्पोस्ट (जैविक खाद) इकाई और कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया।...