अमरोहा, फरवरी 11 -- मंडी धनौरा। डीएम ने बुधवार को स्थानीय नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। लेखा अनुभाग में सफाई कर्मियों की तैनाती, संविदा एवं स्थायी कर्मचारियों का विवरण, कार्य आवंटन पत्रावलियां और सेवा अभिलेखों की जांच की। बंद पड़े खातों, टीडीएस कटौती, एनपीएस प्रविष्टियों तथा लंबित मामलों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम ने गृहकर एवं जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। कहा कि नागरिक सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। निर्देश दिया कि प्रमाण पत्रों से जुड़े आवेदनों का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाए। वार्डवार कर वसूली की प्रगति पर चर्चा कर ई-पॉश मशीन के जरिए गृहकर संग्रह को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.