बांका, दिसम्बर 3 -- बांका, एक संवाददाता। मंगलवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा कृषि वर्ष 2025-26 के अगहनी मौसम में आयोजित धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। वैज्ञानिक पद्धति के आधार पर किसान श्री प्रदीप पंजियारा, पिता सुखदेव पंजियारा राजस्व ग्राम-दुधारी (टोला जोगीडीए), पंचायत दुधारी, के खेत में धान फसल कटनी प्रयोग के प्रयोगकर्ता श्री सुभाप कुमार मंडल, किसान सलाहकार द्वारा किया गया। कटनी के निर्धारित आकार 10x5 वर्गमीटर में धान का कुल उत्पादन 22.560 किलोग्राम प्राप्त किया। इस प्रकार उपजदर 45 विवंटल प्रति हेक्टेयर रहा। किसान द्वारा बताया गया कि यह धान एमटीयू 1001 प्रभेद का है जो उन्नत प्रभेद के अंतर्गत आता है। निरीक्षण के समय जिला पदाधिकारी के साथ हरेराम प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, त्रिपुरारी शर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी, ...