भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर। जिलाधिकारी ने ई-केवाईसी और किसान पंजीकरण कार्य में खराब प्रदर्शन के लिए कृषि विभाग के चार कर्मियों को दोषी पाया है। जिला कृषि पदाधिकारी की अनुशंसा पर इन कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत पीरपैंती के कृषि समन्वयक अता-उर-रहमान और रिमझिम कुमारी को निलंबित किया गया है। जबकि पीरपैंती के किसान सलाहकार सुमन कुमार और नारायणपुर के किसान सलाहकार ब्रजेश कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...