रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर। कचरे के ढेर को एक सुन्दर क्षेत्र में बदलने और ऊर्जा संयंत्र की स्थापना करके ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने के लिए नगर निगम को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों को बधाई दी है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, विवेक राय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डॉ. अमृता शर्मा, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, ओसी गौरव पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...