झांसी, फरवरी 24 -- आगामी होली त्योहार को देखते हुए डीएम ने अवैध शराब पर लगाम कसने के निर्देश दे दिए। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि देशी विदेशी और बीयर शराब पर कहीं ओवर रेटिंग न हो इसकी रैंडमली जांच की जाए। ढाबों पर भी औचक जांच करें। संदिग्ध वाहन यदि दिखे तो चेक करें। जांच टीम को शराब तस्करों की सूची सोंप दी है। निर्देश दिए कि कार्रवाई करें। अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री तस्करी तथा अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाएं। अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें गठित की है। जिसका नेतृत्व एसडीएम करेंगे। जिले भर की पांचों तहसीलों में क्षेत्राधिकारी पुलिस व संबंधित क्षेत्र के आबकारी अधिकारियों को शामिल किया गया हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि त्योहारों में किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ी न हो। इसके लिए ...