कौशाम्बी, जनवरी 7 -- मूरतगंज ब्लॉक के सैयदसरांवा गांव का निरीक्षण करने बुधवार को डीएम पहुंचे। जांच के दौरान जल निकासी की समस्या को देखकर नाराजगी जताई। तुरंत नाली बनवाकर जल निकासी की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। डीएम डॉ. अमित पाल को लगातार शिकायत मिल रही थी कि मूरतगंज के सैयदसरांवा गांव में जलभराव की समस्या गंभीर है। गांव के लोग परेशान हैं। इसको देखते हुए डीएम ने सैयदसरांवा गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। वहां मौजूद ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी सवाल-जवाब किया। इसके बाद डीएम ने नायब तहसीलदार संजय कुमार को तालाब की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास अधिकारी को नाली का निर्माण कराकर जलभराव की निकासी सुनिश्चित कराने तथा ग्राम में बेहतर साफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.