पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- पूर्णिया। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 6 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। मौके पर संबंधित अधिकारियों को नियंत्रण कक्ष एवं आपदा नियंत्रण कक्ष को इंटीग्रेटेड रूप से संचालित तथा सभी टेलीफोन नंबर को सुचारू रूप से कार्यरत रखने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...