मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर, विविध देय, मुख्य देय और अन्य राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा की। वहीं जिला आबकारी विभाग के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने सभी तहसीलदारों और कर करेत्तर से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किए कि दिसम्बर माह के अन्त तक प्रत्येक दशा में अधिकारी, तहसीदार और उपजिलाधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली प्रगति को 75 प्रतिशत तक लाना सुनिश्चित करें, अन्यथा अगले माह की समीक्षा बैठक में कम वसूली वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में जिला आबकारी अधिकारी के अनुपस्थित रहने व उनके विभाग से किसी प्रतिनिधि को न भेजे जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है...