अररिया, जनवरी 9 -- अररिया, संवाददाता लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में कक्षा आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध को 11 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। इस संबंध में डीएम विनोद दुहन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए। जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों और कोचिंग संस्थान सहित) में वर्ग-08 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के मुताबिक वर्ग-08 के ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित की जा सकती हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों को गर्म भोजन देने के लिए दोपहर 12:00...