रायबरेली, जनवरी 6 -- रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में लालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिवाकान्त यादव पुत्र स्व. राज किशोर यादव निवासी चहोतर ने पिता मृत्युप्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया है। मृतक राज किशोर यादव लेखपाल के पद पर कार्यरत थे, जो कि सात दिसम्बर 2015 को झांसी से लापता हो गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...