रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 3 -- बीते बरसाती सीजन में जवाड़ी बाईपास पर हुए भू-धंसाव और सिंकिंग जोन का जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क के क्षतिग्रस्त की विस्तृत रिर्पोट ली। निरीक्षण में टीएचडीसी की विशेषज्ञ सर्वे टीम भी मौजूद थी। टीम ने बताया कि बाईपास पर भू-धंसाव प्रभावित हिस्सों, संभावित सिंकिंग जोन, रॉकी स्ट्रक्चर, पुरानी जलधाराओं, कटाव क्षेत्रों तथा रॉक एनालिसिस बिंदुओं का विस्तृत परीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि जवाड़ी बाईपास जनपद रुद्रप्रयाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। केदारनाथ यात्रा सीजन के समय ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने में अहम भूमिका निभाता है, किंतु इस वर्ष की आपदा के कारण बाईपास बड़ी क्षति से प्रभावित हुआ है। करीब 500 मीटर लंबा क्षेत्र भू-धंसाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.