शामली, फरवरी 13 -- डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने शुक्रवार को नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निकाय में कार्यरत नियमित, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं, राज्य वित्त आयोग से वेतन भुगतान, पीएफ तथा भवनकर, जलमूल्य एवं अन्य देयों की वसूली संबंधी अभिलेखों का अवलोकन किया। डीएम ने पुराने कार्यालय भवन को ध्वस्त कर नए भवन के निर्माण हेतु तैयार कराए गए मानचित्र का भी अवलोकन किया तथा नियमानुसार पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने नगर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण हेतु बनाए गए डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। यहां पिट कंपोस्टिंग प्लांट के संचालन, कंपोस्ट खाद बनने में लगने वाले समय, कूड़े के पृथक्करण के लिए लगाई गई ट्रोमल मशीन एवं एमआरएफ सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.