हाजीपुर, जनवरी 28 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जलज सुदर्शन डॉल्फिन सफारी परियोजना के अंतर्गत दो जलज सफारी नौकाओं का उद्धाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के 'राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान की संयुक्त परियोजना 'जलज' के अंतर्गत संपन्न हुआ। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की ओर से देशभर में 25 नए जलज केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इसमें हाजीपुर स्थित जलज केंद्र भी शामिल था। यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी वैशाली की उपस्थिति में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने जलज परियोजना की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों को जलीय जीवों के संरक्षण, गंगा नदी की स्वच्छता तथा आजीविका के सतत एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित कि...