हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जनसुनवाई के दौरान डीएम अनुनय झा ने लोगों की समस्याओं को सुना। बुधवार को कुल 93 शिकायतें आईं। इसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। जन सुनवाई मे एक दिव्यांग व्यक्ति का तत्काल दिव्यांगता कार्ड बनाया गया। दो निराश्रितों को महिला पेंशन, एक को वृद्धावस्था पेंशन और दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। पात्रो को योजनाओं का लाभ दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...