हरदोई, फरवरी 9 -- हरदोई। कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। 81 शिकायतें आईं, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। एक राशन कार्ड, एक दिव्यांग पेंशन, तथा एक वृद्वावस्था पेंशन के संबंध में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अतिरिक्त मजिस्टे्रट पूनम भाष्कर व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...