भभुआ, फरवरी 12 -- ग्रामीण समस्याओं से अवगत कराने पर डीएम ने प्राथमिकता के दूर करने का भरोसा दिया, कुछ मामलों में जांच कराने की कही बात राशि आवंटन में भेदभाव, नल-जल योजना, पारिश्रमिक भुगतान का उठा मामला विस्थापितों ने डीएम से मिलकर पोखरा की भूमि पर खेती करने की शिकायत की रामपुर, एक संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह ने गुरुवार को रामपुर के बहुद्देशीय भवन में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनसे ग्रामीण क्षेत्र के विकास का फीडबैक लिया। साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनी और प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिया। प्रखंड प्रमुख घुरा यादव ने कहा कि बरसात में भितरीबांध गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मकान ध्वस्त होने, सांप के काटने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण घर में कैद हो जाते हैं। सबार पंचायत भाग एक की बीडीसी...