मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने कलक्ट्रेट में शुक्रवार को जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों की जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अफसरों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिए। कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण किया जाए। यदि आवश्यकता हो तो मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी करें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी भू/रा देवेन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...