छपरा, जनवरी 10 -- छपरा शहर की भीड़भाड़ और सुरक्षा चुनौतियों के बीच वर्षों से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे छपरा मंडल कारा को शहर से बाहर ले जाने की कवायद तेज हो गई है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर समाहर्त्ता (राजस्व), अधीक्षक, मंडल कारा, अंचलाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ हसनपुरा पंचायत में चयनित लगभग 22 एकड़ भूमि का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्तता, जल निकासी, विद्युत आपूर्ति और भविष्य में विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी औपचारिकताएं अविलंब पूरी करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि नए छपरा मंडल कारा के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था होगी सुदृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.