जहानाबाद, नवम्बर 7 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर मे विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे तैयारी का निरीक्षण डीएम अलंकृता पांडे ने किया। उन्होंने प्रोजेक्ट इंटर करने विद्यालय में डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया है। वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। मखदुमपुर गांधी मैदान में वाहन कोषांग के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। वाहनों को ठहरने के लिए मखदुमपुर गांधी मैदान में व्यवस्था किया गया है। गांधी मैदान में ही सामग्री वितरण के लिए पंडाल बनाया गया है। डीएम उस स्थल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर कई अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...