सीतापुर, नवम्बर 27 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को 147-हरगांव विधानसभा क्षेत्र के चार बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत इन बीएलओ ने निर्धारित समय से पहले शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बूथ लेवल अधिकारियों में शिक्षामित्र सतीश कुमार गौतम, रोजगार सेवक अनिल कुमार वर्मा, पंचायत मित्र उमाकांत, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गोधनी शुक्ला शामिल रहीं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर धामनी एम दास, तहसीलदार सदर अतुल सेन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.