रायबरेली, नवम्बर 24 -- रायबरेली, संवाददाता। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में गौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने सभी गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की ब्लॉकवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन गोआश्रय स्थल के निर्माण कार्य समय से करा लें। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। गोआश्रय स्थलों में पशुओं के लिए हरा चारा, पानी, चिकित्सा, प्रकाश, शेड आदि सुनिश्चित कराए। यदि कोई पशु संक्रामित है तो उन्हें अलग कर उचित उपचार कराए। गोआश्रय स्थलों में ठंड के मौसम को देखते हुए ठंड से बचाव के लिए व्यवस्था की जाए। गो वंशों का अंतिम संस्कार व्यवस्थिति तरीके से किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.