सोनभद्र, फरवरी 14 -- सोनभद्र, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान डीएम श्री सिंह ने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षा प्रदान की जाए तथा पठन-पाठन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ...