मिर्जापुर, जनवरी 8 -- मिर्जापुर। जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिले में गंगा और अन्य नदियों/बंधों से वर्षा के दिनों में होने वाले सम्भावित बाढ़ से बचाव एवं नदियों के तटबंधों के कटान को रोकने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। वहीं, डीएम पवन कुमार गंगवार ने सभी अधिकारियों से दो दिन के अंदर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर विधानसभा क्षेत्र और मझवां विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में गंगा कटान से प्रभावित इलाके की समस्याओं को रखा। बैठक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र एवं मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने गंगा में बाढ़ के समय एवं अन्य दिनों में भी गंगा से बस्तियों में होने वाले कटान को रोकने के सम्बंध में वैकल्पिक व्यवस्...