मैनपुरी, अगस्त 11 -- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शहर के कु. आरसी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को एल्बेंडाजोल के फायदे गिनाए। उन्होंने एल्बेंडाजोल की गोली स्वयं खायी और छात्राओं को टेबलेट खाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कीटाणुओं और उनके संक्रमण को रोकने के लिए एल्बेंडाजोल सभी बच्चों को खिलाई जानी है। बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और संपूर्ण विकास को लंबे समय तक कीटाणु असर डालते हैं। ऐसे में इस गोली से उन्हें फायदा होगा और उनके पोषण स्तर में वृद्धि होगी। डीएम ने छात्राओं से कहा कि स्वस्थ शरीर होगा तो आत्मविश्वास मजबूत होगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना है। उन्होंने कहा कि 1947 में जब हमें आजादी मिली तब देशवासियों की औसत आयु 35 वर्ष थी लेकिन आजादी के बाद बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से परिवर्तन हुआ है। वर्ष 2047 में जब हम आजादी के सौ साल का जश्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.