मोतिहारी, दिसम्बर 4 -- मोतिहारी, हिप्र.। कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी का भ्रमण कर डीएम सौरभ जोरवाल ने गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र में हो रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी के वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ अभय कुमार सिंह ने अपने केंद्र में हो रही गतिविधियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उनके सामने प्रस्तुत किया। साथ ही किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों, योजनाओं व प्रशिक्षण को प्रेजेंटेशन के साथ बताया। इस दौरान डॉ अभय कुमार सिंह ने पिछले छह वर्षों में केंद्र की ओर से किए गए प्रमुख कार्यों को भी बताया। जिसमें विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऑन फॉर्म ट्रायल, अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण, समूह अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण, जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम, गुणवत्ता युक्त प...