आरा, दिसम्बर 3 -- आरा। डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से जिला कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण बुधवार को किया गया। इस दौरान कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। वहीं किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...