बगहा, फरवरी 20 -- बेतिया। सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी।इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। फरियादियों में शामिल गीता देवी, मंजूर मियां, सुरेन्द्र सिंह, हरिचन्द्र चौधरी, सोनी कुमारी, जितेन्द्र राम, तबरेज आलम, मीरा देवी, हरिओम यादव, सुमन सिंह, दीपक कुमार राम, राजदीप कुमार, सुनिता देवी, सुधिर कुमार, सविता देवी सहित अन्य फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इस क्रम में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, ...