हाजीपुर, नवम्बर 30 -- हाजीपुर। निज संवाददाता लोक शिकायत वाद के तहत डीएम वर्षा सिंह ने शुक्रवार को द्वितीय अपील के दस वादों की सुनवाई की। द्वितीय अपील में विभिन्न विभागों से संबंधित मामले दस मामले शामिल थे। उनमें भूमि अतिक्रमण, पंचायत राज, अंचल कार्यालय, राशन कार्ड इत्यादि से संबंधित थे। लोक शिकायत निवारण के मामले में द्वितीय अपील की सुनवाई के दौरान डीएम ने अतिक्रमण मामले में संबंधित विभाग के पदाधिकारी को शीघ्र करवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही भूमि-विवादों को अंचल स्तर पर निष्पादन करने का निर्देश गया। राशन कार्ड में नाम संयोजन के सम्बद्ध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिका.री को आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...