मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मंगलवार को जिला भू-अर्जन अधियाची विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित भू-अर्जन से संबंधित कुल 14 योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने सभी अधियाची विभागों के संबंधित अधिकारियों से योजनावार विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि, सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि, किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। यदि किसी योजना के क्रियान्वयन में भूमि अधिग्रहण से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो संबंधित अंचलाधिकारी अथवा स्थानीय थाना स...