श्रावस्ती, जनवरी 9 -- श्रावस्ती, संवाददाता। डीएम ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ आईजीआरएस समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और फीडबैक की समीक्षा की। साथ ही अगली बैठक में शिकायत निस्तारण में संतुष्ट फीडबैक मिलने पर संबंधित को कार्रवाई की चेतावनी दी। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने सभी जिला स्तर अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर होने वाली शिकायतों की आख्या को तत्काल निस्तारित कर आख्या अपलोड करें। सम्बन्धित अधिकारी व पटल सहायक असंतुष्ठ फीडबैक पर विशेष ध्यान दें। आगामी बैठक में प्रत्येक विभाग की ओर से संतुष्ठ फीडबैक कम पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमि...