सीतामढ़ी, जनवरी 10 -- सीतामढ़ी। राज्य स्वास्थ्य समिति एवं होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केंद्र के सहयोग से सदर अस्पताल के कैंसर विभाग में कीमोथेरेपी सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इसे लेकर शुक्रवार देर शाम रिची पांडेय ने अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कैंसर विभाग की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों और उपचार प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में कैंसर स्क्रीनिंग और जांच की संख्या में व्यापक वृद्धि की जाए, ताकि बीमारी की समय रहते पहचान हो सके। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड और सामान्य वार्डों का भी निरीक्षण किया तथा मरीजों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं। मिली शिकायतों पर चिकित्सा एवं अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाते हुए रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर नहीं आने वाले चिकित्सक और कर्मियों पर कार्रवाई के सख्त निर्दे...