जौनपुर, सितम्बर 9 -- जौनपुर, संवाददाता। लेखपाल प्रशिक्षण परीक्षा मंगलवार को उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने औचक निरीक्षण किया। यह परीक्षा 9 से 13 सितम्बर तक दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सम्पन्न होगी। परीक्षा तीन दिन तक दो पालियों में आयोजित होगी, जबकि एक दिन सर्वेक्षण कार्य, एक दिन सदाचार व सव्यवहार की परीक्षा कराई जाएगी। मंगलवार को प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें 214 में से 213 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.