जौनपुर, नवम्बर 8 -- जौनपुर, संवाददाता। खंड विकास अधिकारी कार्यालय मुफ्तीगंज का शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों तथा जनसुविधा से जुड़े कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान नैपुरा निवासी संदीप कुमार अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए थे। डीएम ने स्वयं ऑपरेटर के साथ बैठकर कुछ ही मिनटों में प्रमाण पत्र निर्गत करवाया। संदीप कुमार ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों को बनाने में किसी प्रकार की देरी न हो। मीटिंग हॉल के निर्माण की प्रगति का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बजट प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। कार्यालय में आने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.