गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता बुधवार को जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने मांझा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिमार्जन, दाखिल-खारिज सहित सभी राजस्व संबंधी लंबित मामलों का विस्तृत जायजा लिया। डीएम ने रिकॉर्ड रूम, विभिन्न शाखाओं एवं ऑनलाइन सेवा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए फाइलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पाया कि कई मामलों में अपेक्षित गति से निपटान नहीं हो रहा है। इस पर डीएम ने संबंधित कर्मियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि आम जनता के भूमि संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संरक्षण तथा डिजिटल रिकॉर्ड के नियमित...