बरेली, फरवरी 24 -- भमोरा/सेंधा। डीएम अविनाश सिंह तथा एडीएम ई पूर्णिमा सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के कई बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने प्रथम पाली में समाज कल्याण इंटर कॉलेज और सेंधा के ग्राम विकास इंटर कॉलेज केंद्र का निरीक्षण किया। समाज कल्याण इंटर कॉलेज केंद्र में कमरों की व्यवस्था, कंट्रोल रूम और स्ट्रॉन्ग रूम देखा। एडीएम ई पूर्णिमा सिंह भी रहीं। डीएम ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, छात्र- छात्राओं के बैठने का इंतजाम, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था देखी। प्रधानाचार्य अनुज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली में अंग्रेजी के पेपर में डीएम ने निरीक्षण किया था। दूसरी पाली में समाज कल्याण इंटर कॉलेज केंद्र पर इंटर की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा का एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने निरी...