अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। नगर पंचायत जवां सिकंदरपुर में निर्माणाधीन कल्याण मंडप एवं फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का सोमवार को डीएम संजीव रंजन ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं, जिससे आमजन को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। निर्माणाधीन कल्याण मंडप निर्माण के निरीक्षण के दौरान प्रोजक्ट मैनेजर सीएण्डडीएस जल निगम गिरीश कुमार ने बताया कि 3.25 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना का कार्य होना है। इस परियोजना में अब तक 40 प्रतिशत वित्तीय एवं 45 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि एक करोड़ 62 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है। स्थल परिवर्तन एवं बाउंड्रीवाल निर्माण में विलंब के कारण कार्य देर से प्रारम्भ हुआ, किंतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.