अमरोहा, फरवरी 22 -- डीएम निधि गुप्ता ने वार्षिक निरीक्षण के अंतर्गत शनिवार को थाना अमरोहा देहात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केंद्र, डाक कार्यालय, साइबर सेल, मुख्य कार्यालय, अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, चौकीदार उपस्थिति रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन रजिस्टर की गहन समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने, साइबर सेल द्वारा साइबर अपराधों के प्रति त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधी विवादों को चिन्हित कर राजस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.