मेरठ, फरवरी 8 -- सरधना। सरधना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को पहुंचे डीएम डॉ. वीके सिंह ने शिकायतें सुनने से पहले तहसील और राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम को फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने विभिन्न पटल, तहसीलदार कोर्ट, नायब तहसीलदार कोर्ट, सीआरए सेक्शन, आरके सेक्शन, अभिलेखागार कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पटल पर जाकर रजिस्टर व पत्रावलियों का अवलोकन किया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वाद निस्तारण में देरी और अभिलेख के रख रखाव में खामियां मिलने पर डीएम ने एसडीएम उदित नारायण सेंगर को फटकार लगाई। उन्होंने तहसील परिसर में साफ सफाई, जनसुविधाएं, राजस्व न्यायालयों में मामलों का निस्तारण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों की प्रगति का अवल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.