अमरोहा, फरवरी 13 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम निधि गुप्ता ने गुरुवार को जोया सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद चिकित्साधीक्षक डॉ.कुणाल पराशर जोया को सीएमओ कार्यालय से संबद्ध किया गया। इसके अलावा डॉ.मोहम्मद वसीम चिकित्साधिकारी जोया को प्रभारी चिकित्साधीक्षक जोया बनाया गया। स्टाफ नर्स ममता का स्थानांतरण सीएचसी रहरा के लिए किया गया। निरीक्षण के दौरान एमसीएच विंग ओपीडी में डॉ.ममता मौजूद थीं जबकि ओपीडी में मरीजों की संख्या कम थी। विंग में संस्थागत प्रसव की संख्या बहुत कम मिली। डॉ.ममता का स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में स्टाफ नर्सों के स्तर पर संस्थागत प्रसव के लिए कोई प्रयास नहीं करने व अभिलेखो का सही रखरखाव नहीं होने का मामला भी सामने आया। संज्ञान में आया कि आशा बहुओं की समीक्षा नहीं की जा रही है। एमसीए...